भोपालमध्य प्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव से नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने की सौजन्य भेंट

सीएम ने नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं

भोपाल यशभारत । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। वही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभाग की योजनाएँ और अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचेंगी।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य शासन ने दीपक सक्सेना को आयुक्त, जनसंपर्क विभाग का कार्यभार सौंपा है। इससे पहले वे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। आईएएस सक्सेना की पहचान एक कुशल प्रशासक और जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी के रूप में रही है। जनसंपर्क आयुक्त का पद न सिर्फ सरकार और जनता के बीच संवाद का मुख्य माध्यम होता है, बल्कि इसे मुख्यमंत्री का सबसे भरोसेमंद पद भी माना जाता है. इस नियुक्ति को लेकर माना जा रहा है कि दीपक सक्सेना को उनकी कार्यशैली, पारदर्शिता और सख्त प्रशासनिक रवैये का इनाम मिला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button