भोपालमध्य प्रदेश

नए साल का सुपर गिफ्ट : भोपाल पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल, खिल उठे सैकड़ों चेहरे

नए साल का सुपर गिफ्ट : भोपाल पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल, खिल उठे सैकड़ों चेहरे

​भोपाल, यशभारत। राजधानी पुलिस ने साल 2026 की शुरुआत एक शानदार और सकारात्मक पहल के साथ की है। जहाँ लोग नए साल के जश्न में डूबे हैं, वहीं भोपाल पुलिस के जोन-04 ने उन लोगों की खुशियाँ दोगुनी कर दीं, जिनके कीमती मोबाइल फोन गुम हो चुके थे। आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

​खोई हुई उम्मीद जब हकीकत में बदली
​सभागार में उस वक्त बेहद भावुक और खुशी भरे पल देखे गए जब पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर नागरिकों को उनके फोन वापस किए। कई पीड़ितों का कहना था कि उन्होंने फोन मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ दी थी, लेकिन भोपाल पुलिस की मुस्तैदी ने उन्हें साल का सबसे बेहतरीन तोहफा दिया है।

सीईआईआर पोर्टल: चोरों पर भारी पड़ी पुलिस की तकनीक
​यह बड़ी कामयाबी भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल और भोपाल पुलिस की तकनीकी टीम की मेहनत से मिली है। पुलिस ने आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग कर ज़ोन-04 के विभिन्न थानों क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन को रिकवर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button