जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

NEET स्टूडेंट ने किया सुसाइड: पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक छात्र की आत्महत्या का समसनीखेज मामला सामने आया। यहां नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित ‘बालाजी कॉम्प्लेक्स शताब्दीपुरम के डी ब्लॉक में रहने वाले एक्स आर्मीमेन के बेटे ने बीती रात पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के मुताबिक मृतक निखिल राठौर कक्षा 12वीं का छात्र था और मंगलवार की शाम उसकी नीट परीक्षा की आंसर-की जारी हुई थी। इस आंसर की में उसके नंबर कम आए थे। परिजन आंसर की का रिजल्ट छात्र से पूछ रहे थे इससे डिप्रेशन मे आकर उसने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि आंसर शीट में उम्मीद से कम नंबर देखकर वह मानसिक तनाव में आ गया। जिसके बाद वह घर के नीचे वाले कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button