जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नेलॉजी एण्ड साईस जबलपुर की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

जबलपुर यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस, राज्य साइबर मुख्यालय की ओर से जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज  में भारतीय स्टेट बैंक एवं क्लियरट्रेल टेक्नोलॉजिस की सहभागिता से “नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन 2025” का आयोजन किया किया। इसका शुभारंभ उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में किया गया।
बढते हुये डिजिटल प्लेटफार्म जैसे ऑन लाईन बैंकिंग, सोशल मीडिया (फेस बुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, ईमेल, टैलीग्राम आदि) पर होने वाले सायबर अपराध को रोकने के लिये मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवा पीढी को सायबर अपराध से बचाव सुरक्षा मे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये पूरे देश में अध्यनरत एवं तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवा पीढी को आने वाले अपराधों के सम्बंध में जागरूक करने तथा उनके बचाव में शील्ड की तरह कार्य करने के उद्देश्य से हैकाथोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
            
प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 160 टीमों ने भाग लिया था। जिनमें से 10 टीमे चयनित की गयी।चयनित 10 टीमो द्वारा एआई जनरेटिड एप, सॉफ्ट वेयर,  एवं अन्य एप्लीकेशन के माध्यम से बचाव एवं रोकथाम हेतु अपना अपना प्रजेन्टेशन उपस्थित जजों के सामने प्रस्तुत किया गया। सभी प्रजेन्टेशनों में प्रथम स्थान ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नेलॉजी एण्ड साईस जबलपुर की टीम ‘‘एस.एच.ए. 250’’  जिसके सदस्य हर्ष कुमार सीताक्क्षी गुप्ता, विवेक कुमार बर्मन, विद्या जग्गी एवं गरीमा नेमा ने प्राप्त किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button