नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा भेड़ाघाट में महाकुंभ सा नजारा
1.25 लाख बतइयो की महाआरती से प्रारंभ हुई नर्मदा पंचकोशी परिकमा

जबलपुर, यश भारत। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को सुबह 4:00 बजे से 468 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए गीत गाते हुए नर्मदे हर का उद्घोष करते हुए छोटे-छोटे समूहों में निकले रातो में ही घाटों में आश्रम में भक्तों का विशेष जमावड़ा हो गया था हाथ में भगवा झंडा लेकर भक्त चल रहे थे।
परिक्रमा के अध्यक्ष एवं नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया परिक्रमा मैं श्री शैलम तीर्थ क्षेत्र से आई 1.25 लाख बतियो से नर्मदा मैया की महाआरती की गई परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में संतों एवं देश के शहीद परिवारों के सानिध्य में पंचकोसी परिक्रमा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्रारंभ हुई ।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पूज्य पुष्पानंद गिरी माताजी शहीद परिवार के श्रीमद प्रभाकर नरसिंह राव राजे पूज्य जगद्गुरु नरसिंहदेवाचार्य महाराज दंडी स्वामी कालिकानंद सरस्वती महाराज स्वामी गिरिशानंद जी महाराज महामंडलेश्वर राधे चैतन्य जी महाराज स्वामी प्रकाशनंद महाराज स्वामी पुरुषोत्तमनंद महाराज रोहित दुबे देवेंद्र त्रिपाठी संतोष शास्त्री मैत्री दीदी पगलानंद महाराज राम भारती महाराज सुरेन्द्र नाथ महाराज चंद्रशेखरनंद महाराज भोला नाथ उदासीन शिला मुनि उदासनि कृष्णा निशा तिवारी हीरा दीदी केट शर्मा मनमोहन दुबे गिरजनन्द महाराज अनूप देव जी नेतृत्व में निकाली गई । सैकड़ो की संख्या में टोली बनाकर संकीर्तन करते नर्मदे हर से अंकित भगवा ध्वज का गुणगान करते दुलदुल घोडी डीजे बैंड चल रहे थे ।

भक्तों ने मनोकामनाओं के पत्थर के मकान रास्ते रास्ते बनाएं
परिक्रमा पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार गोपालपुर होते हुए लमेटाघाट में नाव द्वारा पार कर शनि मंदिर होते हुए डुडुवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट से सरस्वती घाट नाव द्वारा नर्मदा जी को पार कर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में विशाल भंडारे के साथ नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा का समापन होता है अभी परिक्रमा मार्ग में हजारों की संख्या में श्रद्धालु चल रहे इस बार लामेटा घाट एवं सरस्वती घाट में 30-30 नाव मोटर वोट सहित है जिससे श्रद्धालुओं को पार कराया जा रहा है नगर परिषद भेड़ाघाट जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन होमगार्ड पी डब्लू डी विद्युत मंडल एनसीसी एनएसएस बच्चों का विशेष सहयोग रहा। हरे कृष्णा आश्रम के अलावा रास्ते में अमरनाथ की तर्ज पर भंडारे किए गए जिसमें नरेंद्र अग्रवाल उदय भान सिंह वीरेंद्र पटेल गोपाल रेस्टोरेंट के द्वारा इसके अलावा छोटे बड़े 51 भंडारे किए जा रहे है
हरे कृष्णा आश्रम में प्रसाद सवरूप बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण परम पूज्य स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है इस अवसर पर शरद अग्रवाल मनमोहन योगेंद्र दुबे श्याम मनोहर पटेल पप्पू चौबे मनोज गुलाबबनी विनोद दीवान मोहित तिवारी देवेंद्र नेमा सत्य प्रकाश नामदेव दुर्गा पटेल गुड्डू नेता निर्मल कुर्मी मनीष पटेल पवन साहू आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं परिक्रमा के संरक्षक डॉ सुधीर अग्रवाल ने किया।








