भोपालमध्य प्रदेश

नारकोटिक्स विंग की 30 करोड़ की ‘ड्रग्स फैक्ट्री’ पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

नारकोटिक्स विंग की 30 करोड़ की ‘ड्रग्स फैक्ट्री’ पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
भोपाल,यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। विंग ने नीमच जिले में एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने वाली एक गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एमडी और केमिकल जब्त
नारकोटिक्स प्रकोष्ठ, नीमच ने मुखबिर की सूचना पर रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया, हस्तमुरार में खेत पर बने एक मकान पर दबिश दी। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ और केमिकल जब्त किए गए हैं। जिसमें
एमडी ड्रग्स 2 किलो 700 ग्राम (ठोस) और 16 किलो (लिक्विड अवस्था में और 70 किलो से अधिक MD बनाने का रॉ केमिकल जब्त किया गया जब्त किए गए ड्रग्स और अन्य सामग्री की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से निरंजन दायमा, अर्जुन गरासिया और रमेश गरासिया नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button