जबलपुर

जबलपुर:बरगी थाना क्षेत्र का मामला, बाईक न देने के विवाद में हत्या

बरगी थाना क्षेत्र में बाईक न देने के विवाद में पिता और भाई ने युवक को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला।

जबलपुर।जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में पिता और भाई ने युवक को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, इससे पहले ही दोनों को शनिवार की रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या 15 अगस्त को हुई थी।

Table of Contents

बाईक न देने पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को विशन मार्को ने बरगी घूमने जाने के लिए घर से बाइक उठाई। उसके बड़े भाई अरविंद मार्को ने उसे बाइक ले जाने से रोक दिया। और बाइक की चाबी अपने पास रख ली। इसके बाद दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया।पिता जगदीश मार्को ने दोनों को शांत कराया। तभी विशन ने पत्थर उठाकर बाइक की टंकी पर पटक दिया, जिससे बाइक गिर गई। इससे भड़के जगदीश और अरविंद ने घर में ही रखी लोहे की रॉड निकाली और विशन पर टूट पड़े। दोनों ने विशन को तब तक मारा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।विशन की मौत के बाद आरोपियों ने शव को घर के एक कमरे में छिपा दिया।

भागने की फिराक में थे आरोपी

बरगी थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर के मुताबिक जगदीश मार्को और अरविंद मार्को जिला छोड़कर भागने की फिराक में थे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से एक बाइक बैंक से किश्त में ली थी। विशन उसे पटककर नुकसान पहुंचाया। इसी से गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button