सिंधी कैंप में नगर निगम के टैंकर ने राहगीरों को मारी टक्कर, दो बच्चे और एक महिला घायल

सिंधी कैंप में नगर निगम के टैंकर ने राहगीरों को मारी टक्कर, दो बच्चे और एक महिला घायल
जबलपुर। सोमवार शाम करीब 5:05 बजे सिंधी कैंप स्थित सिद्ध बाबा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम का एक पानी का ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर नर्मदा नर्सरी स्कूल के बाहर राहगीरों को टक्कर मारते हुए निकल गया। इस हादसे में दो मासूम बच्चों और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों की पहचान आशु चौधरी (उम्र 13 वर्ष), पिता धर्मेन्द्र चौधरी और आर्यन चौधरी (उम्र 12 वर्ष), पिता मनीष चौधरी के रूप में हुई है। दोनों घायल बच्चे मदार टेकरी, सिंधी कैंप के निवासी हैं। वहीं घायल महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए दमोह नाका स्थित मेट्रो अस्पताल रवाना किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर तेज गति में था और चालक ने स्कूल के बाहर पर्याप्त सावधानी नहीं बरती।







