इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई मेट्रो-4 हादसा: कार्यकारी अभियंता सत्यजीत साल्वे निलंबित

मुंबई, यश भारत

मुंबई मेट्रो-4 हादसा: कार्यकारी अभियंता सत्यजीत साल्वे निलंबित

मुंबई, यश भारत । मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो लाइन-4 (वडाला–कासरवडावली) पर शनिवार, 14 फरवरी 2026 को हुए भीषण हादसे के बाद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मेट्रो-4 के कार्यकारी अभियंता सत्यजीत साल्वे को निलंबित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निलंबन के निर्देश देते हुए कहा कि जन सुरक्षा से समझौता करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च एमएमआरडीए वहन करेगी।

हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ, जब निर्माणाधीन मेट्रो लाइन-4 के वायाडक्ट का एक पैरापेट सेगमेंट अचानक गिर गया। यह हिस्सा नीचे से गुजर रहे एक ऑटोरिक्शा और एक कार पर आ गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में रामधन यादव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव (45) की हालत नाजुक बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। महेंद्र प्रताप यादव (52) और दीपा रुहिया (40) की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मृतक रामधन यादव को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

मामले में संबंधित ठेकेदार और पर्यवेक्षी एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बीएनएस की धाराओं 105, 110, 324(5), 3(5) के तहत रिलायंस – अस्टलडी जे वी की उपठेकेदार कंपनी मिलन रोड बिल्डटेक तथा पर्यवेक्षण कंपनी डी बी हिल एल बी जी के प्रबंधकों, इंजीनियरों, सुपरवाइज़र और श्रमिकों के खिलाफ दर्ज की गई है।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button