जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, एलिमिनेटर में गुजरात को चटाई धूल

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम का सफर यही खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुसल मेंडिस 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 24 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। रदरफोर्ड 15 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहरुख ने 7 गेंद में 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में 16 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो, बुमराह, ग्लीनसन, सैंटनर और अश्विनी ने 1-1 विकेट लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 50 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक ने 11 गेंद में 25 रन बनाए। नमन धीर 6 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने 9 गेंद में 22 रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।

Gujarat: 208/6 (20)

Mumbai: 218/5 (20)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button