जबलपुरदेशमध्य प्रदेशमुंबई

मुंबई के इंजीनियर की तेल टैंकर हमले में मौत

मुंबई, यश भारत।

मुंबई के इंजीनियर की तेल टैंकर हमले में मौत

मुंबई, यश भारत। पश्चिम एशिया में पिछले कई दिनों से जारी भीषण संघर्ष के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई के कांदिवली निवासी 54 वर्षीय देवोनंदन प्रसाद सिंह की इराक के पास एक तेल टैंकर पर हुए हमले में मौत हो गई।

देवोनंदन प्रसाद सिंह कांदिवली स्थित रहेजा टावर्स इमारत में रहते थे और समुद्री क्षेत्र में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। वे मार्शल द्वीप के ध्वज वाले तथा अमेरिकी स्वामित्व वाले कच्चे तेल के टैंकर एमटी सेफसी विष्णू में एडिशनल चीफ इंजीनियर (सुपरिंटेंडेंट) के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, यह टैंकर इराक के दक्षिणी हिस्से में बसरा शहर के पास खोर अल जुबैर बंदरगाह के निकट जहाज-से-जहाज (शिप-टू-शिप) कार्गो लोडिंग ऑपरेशन कर रहा था। इसी दौरान 11 मार्च 2026 को उस पर हमला किया गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक यह हमला ड्रोन या विस्फोटकों से भरी छोटी नाव के जरिए किया गया। हमले में देवोनंदन प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button