मध्य प्रदेशराज्य

MSC थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई : पीएमश्री उत्कृष्ट महाविद्यालय में नकली परीक्षार्थी दे रहा था परीक्षा, पुलिस को सौंपी कार्रवाई

Table of Contents

दमोह lनगर के पीएमश्री उत्कृष्ट महाविद्यालय में MSC थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक नकली परीक्षार्थी पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जगदीश कुशवाहा की जगह भरत पटैल नाम का युवक परीक्षा देने पहुंचा था।

परीक्षा के दौरान जब कॉलेज प्रबंधन को छात्र के दस्तावेज और पहचान में गड़बड़ी का संदेह हुआ, तो उन्होंने तुरंत सत्यापन कराया। जांच में पता चला कि परीक्षा हॉल में बैठा युवक वास्तविक परीक्षार्थी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं वास्तविक परीक्षार्थी की भूमिका और पूरे प्रकरण में अन्य किसी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button