भोपाल

एमपीईबी की डीजीएम से अभद्रता, मोबाइल छीनने का प्रयास -आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज

एमपीईबी की डीजीएम से अभद्रता, मोबाइल छीनने का प्रयास
-आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
कोलार थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से बिजली चोरी की सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंची एमपीईबी की विजलेंस डीजीएम के साथ दो लोगों ने अभद्रता कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छापामार कार्रवाई के दौरान वह उक्त मकान में हो रही बिजली चोरी की मोबाइल से रिकार्डिंग कर रहीं थी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी संजय सिंह सोनी ने बताया कि पूनम कुम्बरे एमपीईबी के विजलेंस विभाग में डीजीएम हैं। उन्हें अपने सूत्रों से पता चला था कि मंदाकिनी कॉलोनी कोलार में कुछ मकानों में बिना बिजली मिटर लगाए चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां पर उन्होंने राहुल जैन व इंदर जैन के मकान पर छापा मारा। इस दौरान उक्त मकान में बिना मिटर लगे बिजली की सप्लाई पकड़ ली। बिजली चोरी की घटना के सामने आने पर डीजीएम अपने मोबाइल से उक्त मकान की रिकार्डिंग कर रहीं थी। तभी राहुल जैन व इंदर जैन ने उन्हें ऐसा करने से रोका और अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। दोनों आरोपी एमपीईबी विजलेंस टीम की छापामार कार्रवाई कर विरोध कर रहे थे। इस घटना के बाद डीजीएम पूनम कुम्बरे ने पुलिस में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button