होली के रंग आपके संग कार्यक्रम में सांसद को मिला भोपाल गौरव सम्मान

होली के रंग आपके संग कार्यक्रम में सांसद को मिला भोपाल गौरव सम्मान
भोपाल, यश भारत । मानस भवन में अभिनव कला परिषद एवं मधुवन संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह ‘होली के रंग आपके संग’ में महापौर मालती राय शामिल हुईं। इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा सहित शहर की विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह में कला, संस्कृति, खेल और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया। समारोह में आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान से नवाजा गया।
इसके अलावा चंद्रहास शुल्क को बिजूका सम्मान, पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत को अमृत अभिषेक सम्मान तथा पद्मश्री नारायण व्यास को खेल शिल्पी मनीषी सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में अभिनव कला परिषद के अध्यक्ष विजयदत्त श्रीधर, सचिव एवं निदेशक अतुल सुरेश तांतेड़, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा, राममोहन चौकसे, राजेश तातेड़ सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







