जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP में 4 बच्चे पैदा करने पर 1 लाख रुपये देगा ब्राह्मण समाज

भोपाल यश भारत। समाजपरशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने ऐलान किया है कि जो ब्राह्मण युवा जोड़े 4 बच्चे पैदा करेंगे, उन्हें समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. राजोरिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवाओं को कम से कम 4 बच्चे तो पैदा करने ही चाहिए. वरना विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश में ब्राह्मण समाज ने बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है. भोपाल के ब्राह्मण समाज के परशुराम कल्याण बोर्ड ने कहा कि जिन परिवारों में 4 संतानें पैदा होंगी, उन्हें 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने ऐलान किया है कि जो ब्राह्मण युवा जोड़े 4 बच्चे पैदा करेंगे, उन्हें समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. राजोरिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवाओं को कम से कम 4 बच्चे तो पैदा करने ही चाहिए. वरना विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर सकते हैं.

 

विष्णु राजोरिया ने सोमवार को भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया. उन्होंने कहा, “विधर्मियों की संख्या बढ़ रही है, क्योंकि हमने काफी हद तक अपने परिवारों पर ध्यान देना बंद कर दिया है. मुझे युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं. हम बुजुर्ग लोगों से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते… युवा ध्यान से सुनिए, आप भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. लेकिन आजकल के युवा जिंदगी में सेटल होने के बाद एक बच्चा करके रुक जाते हैं. वो ज्यादा बच्चे नहीं चाहते. इससे आने वाले समय में समस्याएं हो सकती हैं. मैं आपसे अपील करता हूं आपके पास कम से कम 4 संतानें तो होने ही चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button