जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हिमाचल में चलती बस पर गिरा पहाड़ , 12 की मौत, कई घायल

Mountain falls on moving bus in Himachal, 12 killed, several injured

हिमाचल में चलती बस पर गिरा पहाड़ , 12 की मौत, कई घायल

 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। झंडुता इलाके में मंगलवार शाम एक चलती बस पर अचानक पहाड़ का मलबा गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह मलबे में दब गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 लोग सवार थे।

 

घटना में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत-बचाव अभियान तेजी से जारी है।

 

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते इलाके में भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में बस आ गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों के इलाज का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button