4 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरारः तालाश में पति काट रहा चक्कर, घर से पैसा लेकर गई

छतरपुर। सागर संभाग के छतरपुर में एक महिला अपने प्र्रेमी के साथ फुर्र हो गई, महिला के 4 बच्चे है और कुछ समय में एक बेटी की शादी होने वाली थी। पति ने पाई-पाई कर बेटी की शादी के लिए पैसा जमा किया था पत्नी उसे भी लेकर चली गई। पुलिस के पास पहंुचे पति ने पूरी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
रिश्तेदार से चल रहा था अफेयर
बताया जा रहा है कि रामदेवी का उसके ही रिश्तेदार के साथ अफेयर चल रहा था। पति राजाराम श्रीवास 9 साल से दिल्ली में काम कर रहा था। हाल ही में वह घर आया था। तभी महिला ने बाहर चलने का प्लान बनाया था। बीते गुरुवार सभी बस स्टैंड पहुंचे थे। इस बीच पत्नी ने बच्चों को टॉयलेट ले जाने के लिए कहा।
बच्चों को टॉयलेट कराने भेजकर रफू चक्कर हुई पत्नी
जैसे ही वह दूसरी तरफ गया, इधर महिला रफू चक्कर हो गई। इधर लौटते ही पत्नी नहीं मिली तो उसे धोखेबाजी का शक हुआ। जिसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह 24 हजार रुपए नकद और अपने खाते में रखे 50 हजार रुपए भी ले गई है। यह पैसे उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किए थे। इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।