शहपुरा के शातिर चोर से लाखों के मोबाइल जब्त

जबलपुर यशभारत
जीआरपी ने शाहपुरा के साथ चोर को पड़कर उसके पास से लाखों के मोबाइल जप्त करते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक रेल लोकेश मार्को के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर निरीक्षक बलराम यादव द्वारा अपराध नियत्रंण हेतु गठित टीम की गई जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार चिन्हित आरोपी नत्थू उर्फ नाथूराम वर्मन पिता बाबूलाल वर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम शीतलपुर शहपुरा जिला जबलपुर के कब्जे से चोरी गया एक मोबाइल जप्त किया एवं आरोपी से चोरी के अन्य मामलो मे पूछताछ की गई जो पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से अन्य अपराधों में चोरी किये गये कुल 37 नग मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के कुल कीमती 7 लाख 16 हजार रूपये के बरामद किये गये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।शातिर आरोपी के विरूद्ध की गई कार्यवाही के उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक बलराम यादव, उप निरीक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश तिवारी, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक दर्शन कौरव, आरक्षक गोपाल सिंह आरक्षक रविकांत रजक, आरक्षक उमेश चौरे, की सराहनीय भूमिका रही।







