
कलेक्ट्रेट के भीतर वकील से मोबाइल लूट, CCTV में कैद बदमाश सुरक्षा पर गंभीर सवाल
जबलपुर,यशभारत। जबलपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े एक वकील से मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। 51 वर्षीय अधिवक्ता अमित शर्मा से गेट नंबर-1 के सामने बातचीत के दौरान एक बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की तस्वीर साफ दिख रही है।
पीड़ित ने ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। कलेक्ट्रेट बार सचिव एडवोकेट यशवंत दुबे ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि हाई-सिक्योरिटी माने जाने वाले इलाके में इस तरह की वारदात पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।






