जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चलती ट्रेन में झपट्टा मारकर चोरी करने वाला नाबालिग जीआरपी के हत्थे चढ़ा

कब्जे से एक लाख के जेवरात बरामद  

चलती ट्रेन में झपट्टा मारकर चोरी करने वाला नाबालिग जीआरपी के हत्थे चढ़ा

कब्जे से एक लाख के जेवरात बरामद
जबलपुर यशभारत ।चलती ट्रेन में झपट्टा मार कर यात्रियों के पर्स पार करने वाला नाबालिग उस समय जीआरपी के हत्थे चढ़ गया जब वह प्लेटफार्म में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए संदिग्ध हालत में घूम रहा था। बीती रात जीआरपी टीम के राजेंद्र मरकाम सत्येंद्र सिंह अरुण तिवारी रविकांत रजक गोपाल सिंह परशुराम यादव एवं संजीव शर्मा ने जब चेकिंग के दौरान उससे पूछताछ की गई थी उसने ट्रेनों में चोरी करना स्वीकार किया। जीआरपी ने उसके कब्जे से एक सोने की  बेंदी बच्चों का हाय चंद्रमा एवं पांच जोड़ी पायल जप्त की गई जप्त की गई सामान की कीमत एक लाख दो हजार रुपए है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने संदिग्ध हालात में पकड़े गए एक नाबालिग से पूछताछ कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी नाबालिग चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल और पर्स पर झपट्टा मारकर फरार हो जाया करता था। बीती रात जीआरपी टीम ने उसे स्टेशन परिसर से पकड़कर उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपए कीमत का माल जब्त किया गया।जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लंबे समय से यात्रियों को निशाना बना रहा था। उसकी हरकतों को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध मानकर पकड़ा और जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।फिलहाल जीआरपी ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इसके गिरोह में और भी साथी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button