विदेश

मैक्सिको में सैन्य मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

विमान में एक मरीज और सात अन्य लोग सवार थे

मेक्सिको,एजेंसी। मेक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान गैलवेस्टन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और टेक्सास तट पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस विमान में एक मरीज और सात अन्य लोग सवार थे। मेक्सिको की नौसेना ने एक बयान में कहा कि विमान में सवार आठ लोगों में से चार नौसेना के अधिकारी थे और चार आम नागरिक थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। बहरहाल, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मरने वालों में कौन-कौन शामिल हैं।

विमान में सवार दो लोग ‘मिचू और माउ फाउंडेशन’ के सदस्य थे, जो एक गैर-लाभकारी संस्था है और गंभीर रूप से झुलसे मेक्सिकन बच्चों को सहायता प्रदान करती है। अमेरिकी तटरक्षक बल ने पुष्टि की कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह दुर्घटना सोमवार दोपहर को गैलवेस्टन के पास हुई। गैलवेस्टन, ह्यूस्टन से लगभग 80.5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में टेक्सास तट पर स्थित है।

मेक्सिको की नौसेना ने बयान में बताया कि विमान एक चिकित्सकीय मिशन में सहायता कर रहा था और उसके साथ ‘‘दुर्घटना’’ हो गई। गैलवेस्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि गोताखोर दल, अपराध दल, ड्रोन इकाई और गश्ती दल के अधिकारी मौके पर तैनात हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मौसम इस दुर्घटना का कारण था या नहीं। हालांकि, राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी कैमरन बैटिस्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button