भोपालमध्य प्रदेश

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग व जिला प्रभारियों की बैठक, संगठन की मजबूती पर फोकस

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग व जिला प्रभारियों की बैठक, संगठन की मजबूती पर फोकस

भोपाल, यश भारत । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक का आयोजन मंगलवार क़ो किया गया । प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के आधार पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए। खण्डेलवाल मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। जामवाल ने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी नियमित रूप से अपने-अपने जिलों का दौरा करें, मंडल और बूथ समितियों के साथ संवाद बनाए रखें तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की निरंतर समीक्षा करें। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी एवं गौरव रणदिवे मंचासीन रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी अभियानों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, जनसंपर्क कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़ा हुआ अनुशासित सिपाही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और सक्रियता बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया, ताकि सरकार की उपलब्धियाँ और पार्टी की नीतियाँ विशेष रूप से युवाओं तक पहुँच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button