जबलपुर

मेडिकल बमबाजी मामला – दिन में चाकू और रात में बम चला कर टैरर मचाने वाले बदमाशों की जबलपुर पुलिस ने तीन दिन में निकाली बदमाशी…

बमबारी मे फरार बदमाश अवैध हथियार के साथ पकड़े गए, गढ़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जबलपुर यश भारत।गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में बमबाजी के प्रकरण में में थाना गढ़ा की टीम द्वारा देशी 02 पिस्टल, 06 जिन्दा कारतूस माण्डवा बस्ती रामपुर क्षैत्र के सक्रिय फरार आदतन आरोपी राहुल साहू एवं साथी योगेश बर्मन (वर्तमान मे बमबारी मे फरार ) को रंगे हाथ पकडा लिया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी गढ़ा बृजेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पूर्व मेडिकल गेट के पास रात्रि करीबन 10.00 बजे बमबारी की घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई जो पुलिस स्टाफ द्वारा तस्दीक करने पर पाया गया कि थाना गोरखपुर रामपुर के रहने वाले पीड़ित इलाज के लिये मेडिकल कालेज लेकर के आये थे ।उस घटना के आरोपियों द्वारा पुनः घटना करने के लिये मेडिकल कालेज के सामने इकट्टा हुए थे जिनमे राहुल साहू , योगेश उर्फ योगी बर्मन , अनुज उर्फ तनु रैकवार थे जिन्होने मेडिकल गेट के सामने देशी सुअर मार बम पटके थे जिससे 05 लोग अजय गर्ग , राजा केवट , अंकित रजक , लकी ठाकुर एवं नारायण बर्मन घायल हुए थे जिनकी रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

हथियारों के साथ हुए गिरफ्तार -विवेचना के दौरान दो आरोपी अनुज उर्फ तनु रैकवार तथा विधि उल्लंघनकारी बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । घटना मे शामिल अन्य आरोपी योगेश उर्फ योगी बर्मन को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया है तथा घटना के अन्य आरोपी राहुल साहू को पिस्टल के साथ पुलिस द्वारा पकडा गया है जिसके साथ दो अन्य आरोपी संजय बर्मन एवं प्रथम गोटिया को पकडा गया ।राहुल के पास से एक देशी पिस्टल, 04 जिन्दा राउंड सहित पकडा गया है एवं आरोपी योगेश बर्मन से भी एक देशी पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस जप्त किया गया है । उक्त सभी पकड़े गए आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के है, अन्य थानों से आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर सभी के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

चाकूबाजी का बदला लेने के उद्देश्य से हुई बमबारी दिन में गोराबाजार थाना क्षेत्र में चाकूबाजी करने के बाद बदमाश फिर से घायल को मारने नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज पहुंच गए जहां घायल इलाज कराने पहुंचा था। रात में बदमाशों ने मेडिकल गेट पर बमबाजी कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। अचानक हुई वारदात से  मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। वारदात पूर्व में हुई चाकूबाजी का बदला लेने के उद्देश्य से हुई।

गिरफ्तार हुए आरोपितों के नाम 1.  राहुल साहू , उम्र 28 वर्ष निवासी बृजमोहन नगर माण्डवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर,2 योगेश बर्मन , उम्र 24 वर्ष निवासी बृजमोहन नगर, माण्डवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर ,3.प्रथम गोटिया उम्र 18 वर्ष निवासी बृजमोहन नगर माण्डवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर ,4. संजय बर्मन उम्र 27 वर्ष निवासी बृजमोहन नगर माण्डवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर, 5. अनुज उर्फ तनु रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी रामपुर माण्डवा बस्ती थाना गोरखपुर ,6. विधि उल्लंघनकारी बालक

उल्लेखनीय भूमिका:- फरार आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी गढ़ा बृजेश मिश्रा ,उनि योगेन्द्र सिह, उ.नि. रामाशीष यादव, आर.सचिन, अश्विनी, कमलेश, विवेक तिवारी , आर. चालक राजेश्वर, की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button