भोपाल

एमडी ड्रग मामला: भूरी की पिस्टल बेचने और खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार -आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज

एमडी ड्रग मामला:
भूरी की पिस्टल बेचने और खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार
-आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने एमडी ड्रग की तस्करी के जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से एक ने पूर्व में पड़े गए आरोपी भूरी की पिस्टल को एक अन्य युवक को बेची थी। पुलिस ने उक्त पिस्टल के साथ एक कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने गत 2 अगस्त को एमडी ड्रग तस्करी के मामले में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर तुलसी नगर निवासी अंशुल उर्फ भूरी(32) को गिरफ्तार किया था। आरोपी अंशुल ने पुलिस पूछताछ में अपनी अवैध पिस्टल पंचशील नगर निवासी अमन दाहिया पुत्र संतोष कुमार दाहिया(27) के पास होना बताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी अमन दाहिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भूरी की पिस्टल व कारतूस अर्जुन वार्ड औबेदुल्लागंज निवासी अंकित कहार पुत्र रामस्वरूप(35) को 32 हजार रूपए में बेचना बताया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बतरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमन दाहिया को भी गिरफतार किया है। आरोपियों का एमडी ड्रग तस्करी के जुड़े आरोपी शाहवर और यासीन से भी संबंधों की जांच की जा रही है। चूंकि आरोपी आरोपी अंशुल उर्फ भूरी की गिरफ्तारी एमडी ड्रग की तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद हुई थी। अब पुलिस एमडी ड्रग की तस्करी से जुड़े अन्य तस्करों की भी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button