revenue collection: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की राजस्व वसूली की समीक्षा : टारगेट पूरा करने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

जबलपुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा वार्डवार एवं संभागवार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर करदाताओं से राजस्व अमला सम्पर्क कर बकाया करों की राशि जमा करने अनुरोध भी कर रहा है। इस संबध्ां में आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने राजस्व वसूली से संबंधित सभी अधिकारियों को दिये गए निर्धारित टारगेट को पूरा करने निर्देश दिये। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि करदाताओं के पास बकाया करों की राशि जमा करने अब मात्र 5 दिन शेष है, 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से करों की राशि दो गुना कर दी जायेगी जो आगामी वित्तीय वर्ष में आने वाली लोक लदालत में भी छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए समस्त कैश काउण्टरों को सुबह 09ः00 बजे से खोलने के अधिकारियों को निर्देश दिये है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार करदाताओं को ऑनलाईन बकाया करों की राशि 31 मार्च के पूर्व जमा करने पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है, उन्होंने अधिक से अधिक करदाताओं से ऑनलाईन करों की राशि जमा करने की अपील भी की है।
महापौर श्री अन्नू ने शहर के सम्माननीय नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि उनके बिना सहयोग से शहर का समग्र विकास संभव नहीं है, इसलिए शहर विकास को पंख लगाने एवं गति देने करों की वसूली 100 प्रतिशत जरूरी है। आज की बैठक में अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, ई.ई. जोगिंदर सिंह, सहायक यंत्री मनीष तड़से, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, एवं संबंधित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।