जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका: 10 की मौत, कई घायल

 

तेलंगाना: आज सुबह तेलंगाना के पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब फैक्ट्री के अंदर मौजूद केमिकल रिएक्टर में विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई।

धमाके के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन जो लोग नहीं निकल पाए, वे बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री से धुआँ उठता देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की 11 गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।


 

अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में भी हुआ था भीषण विस्फोट

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में 16 जून को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भी एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए उस विस्फोट में 4 महिला मजदूरों की मौत हो गई थी, जिनमें से एक महिला नौकरी पर पहले ही दिन आई थी।अमरोहा हादसे में करीब 9 लोग घायल भी हुए थे, जिनमें से 4 की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ अस्पताल रेफर किया गया था। धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा फैक्ट्री की इमारत मलबे का ढेर बन गई और टीनशेड तक उड़ गए थे। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी पहचान तक मुश्किल हो गई थी। पुलिस ने अमरोहा विस्फोट मामले में भी केस दर्ज कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button