जबलपुरमध्य प्रदेश

मनमोहन नगर हादसा: सुपरवाइजर बर्खास्त,प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस

सेप्टिक टैंक हादसे में दो मासूमों की मौत पर बढ़ा विवाद

जबलपुर, यश भारत। मनमोहन नगर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने अस्पताल के सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत के बाद अब मामला प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है।इस हादसे में नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है।इसी के चलते सीएमएचओ संजय मिश्रा ने सुपरवाइजर गौरव पिल्लई को बर्खास्त कर दिया है।

कांग्रेस का प्रदर्शन आज, निगम पर लापरवाही के आरोप

घटना के बाद कांग्रेस ने इस पूरे मामले में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और पूर्व पार्षद जितिन राज मौके पर पहुंचे और खुले टैंक को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया। दोनों नेताओं ने बताया कि जब वे घटना स्थल पर पहुंचे, तब अस्पताल प्रशासन और निगम अधिकारी सफाई का बहाना बनाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे। घटना के दौरान टैंक खुला था और वहां कोई भी सफाईकर्मी या जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। अमरीश मिश्रा और जितिन राज ने कहा कि कांग्रेस इस हादसे और नगर सत्ता की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और दोनों मृतक बच्चों को न्याय दिलाने की मांग उठाएगी।

प्रशासन ने दी सफाई

दूसरी ओर नगर निगम और अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घटना के समय टैंक की सफाई चल रही थी, इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ।हालांकि स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दावे को गलत बताया, उनका कहना है कि टैंक कई दिनों से खुला पड़ा था और कोई चेतावनी संकेत या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button