देश

मणिपुर हिंसा- 3 जिलों में कर्फ्यू में ढील, इंटरनेट बहाल गृह मंत्रालय को आज रिपोर्ट सौंपेगा पैनल

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर की इंफाल घाटी के तीन जिलों में मंगलवार को कर्फ्यू में ढील दे दी गई है। सरकार ने ब्रॉडबैंड सेवाओं पर से तीन दिन बाद सशर्त रूप से प्रतिबंध हटा लिया। मोबाइल इंटरनेट अभी भी बैन है।
जरूरी चीजों की खरीद को आसान बनाने के लिए इंफाल पूर्व, पश्चिम और काकचिंग में सुबह 5 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। लोगों का इकट्ठा होना, आवाजाही और धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध है।इधर, केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा की जांच कर रहे आयोग को 20 नवंबर तक का समय दिया था। पैनल आज अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर मुद्दे पर दखल देने की मांग की है। 2 पेज के लेटर में लिखा है- आप संविधान की संरक्षक हैं, इसलिए जल्द दखल दें।
मणिपुर के जिलों में अफस्पा लगाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन हुआ, इस दौरान सेना को हिंसा रोकने की जिम्मेदारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu