कैशबैक और वर्क फ्रॉम होम के लालच में रु1.49 लाख की ठगी

कैशबैक और वर्क फ्रॉम होम के लालच में रु1.49 लाख की ठगी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके में ‘वर्क फ्रॉम होम’ और भारी कैशबैक का झांसा देकर एक युवक से रु1.49 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर पहले छोटी रकम का बोनस देकर पीड़ित का भरोसा जीता और फिर बड़ी रकम लौटाने का वादा करके उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए।
गौतम नगर पुलिस के अनुसार, पीड़ित विनोद अहिरवार ने इस संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित को अज्ञात जालसाज ने मैसेज भेजकर 25 ‘लीज’ पूरी करने का टास्क दिया, जिस पर शुरू में कुछ बोनस दिया गया।
ठगी का मुख्य तरीका तब शुरू हुआ जब जालसाजों ने विनोद को रु50,000 उपीआई से ट्रांसफर करने पर 25% मुनाफे सहित रु 80,000 लौटाने का आश्वासन दिया। हालांकि, पैसे ट्रांसफर होने के बाद रिफंड नहीं मिला। इसके बाद, जालसाजों ने बहाने बनाकर पीड़ित से रु47,893 और रु51,241 सहित किस्तों में कुल रु1.49 लाख और ट्रांसफर करवा लिए। जब जालसाजों ने रु80,000 की और मांग की, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।







