देश

कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

सेना ने दो आतंकी किए ढेर

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना ने X पर बताया कि गुरेज इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए सर्च अभियान शुरू किया गया। सुरक्षाबलों से सामना होने पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इलाके में खोजी अभियान जारी है।पहलगाम हमले के बाद से ही सेना की तरफ से लगातार पैनी निगरानी रखी जा रही है, साथ ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

खुफिया जानकारी पर शुरू हुआ ऑपरेशन

सेना की चिनार कोर ने इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने को लेकर एक पोस्ट में बताया, ‘जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया, जिसमें दो घुसपैठियों को मार गिराया गया.’

आतंकियों ने चलाई गोलियां

सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी. इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया. फिलहाल इलाके में सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है और हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है. इस बात की पुष्टि की जा रही है कि इस सेक्टर से किसी भी तरह की घुसपैठ तो नहीं हुई. सेना ने बताया है कि ऑपरेशन लगातार जारी है.

कुपवाड़ा से मिला था हथियारों का जखीरा

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था, जिससे बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इससे इलाके में संभावित आतंकी गतिविधियों पर रोक लगेगी. पकड़े गए हथियारों में 22 ग्रेनेड, एक अंडर-बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 15 एके-47 राउंड और आधा किलो काला पाउडर शामिल है, जिसके विस्फोटक होने का शक है. फिलहाल आसपास के इलाकों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button