जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाईः 12 जिले में 150 उपार्जन केंद्र, 140 वेयर हाउस पर छापे, धान खरीदी में करोड़ों की हेराफेरी सामने आई

 

जबलपुर, यशभारत। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरों ने आज गुरूवार को मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जिलों के 150 उपार्जन समिमि और 140 वेयर हाउस पर एक साथ छापे मारे हैं।
जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू ने 12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों एवं 140 वेयर हॉउसेस पर छापे डाले गए। जिसमें अब तक की कार्यवाही में 19,910.53 किंटल धान की हेराफेरी के सबूत मिले जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये है। सतना के एक वेयरहाउस में धान के स्थान पर 535 किंटल भूसी पाई गई। ऽ विभिन्न उपार्जन समितियों के 79 से अधिक पदाधिकारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। म्व्ॅ की 25 टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही जारी, और भी कई समितियों में घोटाला पाए जाने की आशका प्रदेश में कई स्थानों पर धान उपार्जन में हेराफेरी की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।

कई धान उपार्जन समितियों द्वारा किसानों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर लिया जाता है तथा बिना धान लिए ही ई-उपार्जन पोर्टल पर उपार्जन की फर्जी प्रविष्टि कर दी जाती है, तत्पश्चात ट्रांसपोर्ट एवं वेयरहाउस का भी रिकॉर्ड तैयार कर लिया जाता है, समिति द्वारा प्रविष्ट की गई मात्रा के आधार पर भुगतान कर दिया जाता है। इस फर्जीवाड़े से हर साल शासन को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुंचती है। इस फर्जीवाड़े में उपार्जन समिति के पदाधिकारियों के अलावा कुछ ट्रांसपोर्टर, वेयर हाउस तथा राइस मिलें भी शामिल हो सकती हैं।
माननीय मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस घोटाले पर नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश म्व्ॅ को दिए गए निर्देशानुसार म्व्ॅ द्वारा 25 टीमें बनाकर प्रदेशव्यापी कार्यवाही की गई। बालाघाट, जबलपुर, डिंडोरी, रीवा, सतना, मैहर, सागर, पत्रा, ग्वालियर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, श्योपुर इत्यादि 12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों एवं 140 वेयर हाउसेस को चेक किया गया। अभी तक की कार्यवाही में 19,910.53 किंटल थान की हेराफेरी पाई गई।

सतना जिले के कनक वेयर हाउस में 535 किंटल धान के स्थान पर भूसी पाई गई। वेयर हाउस में सेवा सहकारी समिति पिंडरा एवं सेवा सहकारी समिति हिरौंदी जिला सतना द्वारा धान का भण्डारण किया गया है। म्व्ॅ की कार्यवाही सतत् जारी है अभी और भी कई समितियों में घोटाला पाया जाना संभावित है, म्व्ॅ द्वारा ट्रांसपोर्टस, वेयर हाऊसेस तथा राइसमिलों की भूमिका के संबंध में संबंध में जांच की जा रही है।

कार्यवाही का सारांश

536

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button