जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बेलखाडू सिमरिया रोड पर बड़ा हादसाः सवारी से भरा लोडिंग ऑटो पलटा, एक मौत, 5 घायल

जबलपुर, यशभारत।बेलखाडू सिमरिया रोड पर एक सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोडिंग ऑटो में सवार होकर बर्मन परिवार पाटन के देवरी चंडी मेला देखने जा रहा था तभी बीच रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसमें सवार 5 लोगों को गंभीर चोट आई हैं जबकि एक बच्ची के मौत होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार बाबा टोला से बर्मन परिवार पाटन के घररा देवरी गांव चंडी मेला में जा रहे थे बेलखाड़ू से सिमरिया मोड पर पहंुचे ही थे कि ऑटो के चालक ने एक रोड के किनारे खड़े युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसके बाद ऑटो चालक तेज गति से ऑटो चलाते हुए सिमरिया की तरफ गया और आगे जाकर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार कमला बर्मन 38 वर्ष सागर बर्मन 20 वर्ष सिद्धि बर्मन 17 वर्ष श्रद्धा बर्मन 18 वर्ष अनुसुइया 16 वर्ष शीला बाई 55 वर्ष सवार थे सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल भिजवाया गया पुलिस ने वाहन जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button