जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उज्जैन में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 लापता

 राहत-बचाव जारी

उज्जैन में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 लापता

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी में गिर गई। ट्रॉली में सवार 8 लोग पानी में डूब गए। इनमें से 7 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

घायलों में चार लोगों को गौतमपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है।

1759395922 Untitled 6 copy

 ऐसे हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर में बैठे 12 साल के एक बच्चे ने चाबी घुमा दी। अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा।

1759395929 Untitled 7 copy

 राहत-बचाव जारी

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि एक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button