देश

महाराष्ट्र में महायुति सरकार, मैट्रिज़ एग्जिट पोल में एनडीए को 170 सीटें मिलने का अनुमान

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग खत्म हो गई। अब यहां 23 नवंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले यहां एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में मटरीज एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनती दिखाई पड़ रही है। यहां मैट्रिज़ के एग्जिट पोल में एनडीए को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस गठबंधन को 110-130 सीटें मिलने का अनुमान है।

मैट्रिज़ के एग्जिट पोल में एमवीए की कांग्रेस को 39 से 47 सीटें
वहीं, महाराष्ट्र में अन्य को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में आगे कहा गया कि महायुति की कुल सीटों में बीजेपी को 89 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, शिवसेना को 37 से 45 सीटें और एनसीपी को 17 से 26 मिलने का अनुमान है। मैट्रिज़ के एग्जिट पोल में एमवीए की कांग्रेस को 39 से 47, शिवसेना () को 21 से 29 और एनसीपी (स्) को 35 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है।

एक अन्य पूर्वनुमान के अनुसार भाजपा को सबसे ज्यादा 80-90 सीटें मिल सकती हैं। 2019 में उसे 105 सीटें मिली थीं। 58-60 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रह सकती है। पिछले चुनाव में उसकी 44 सीटें थीं। चुनाव में शरद पवार का मैजिक चलता दिख रहा है। 87 कैंडिडेट उतारने वाली उनकी पार्टी 50-55 सीटें जीत सकती है।
शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) 30-35 सीटें जीतकर बराबरी पर रह सकती हैं। महायुति के लिए कमजोर कड़ी अजित पवार की पार्टी हृष्टक्क बन रही है। उसके सिर्फ 15-20 सीटों पर जीतने की संभावना है। छोटी पार्टियां और निर्दलीय को 20 से 25 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में ये किंगमेकर बन सकते हैं।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 2-4 कैंडिडेट जीत सकते हैं। समाजवादी पार्टी को भी एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस,एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव) का गठबंधन महाविकास अघाड़ी, महायुति से 10 सीटें ज्यादा हासिल कर सकता है। ये भी मुमकिन है कि इस गठबंधन को बहुमत मिल जाए।

महायुति गठबंधन और महा विकास आघाड़ी में सीधी टक्कर
जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक महाराष्ट्र में कुल 58.22प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां भंडारा जिले में सबसे ज़्यादा 65.88 और मुंबई शहर में सबसे कम 49.07प्रतिशत वोटिंग हुई है। बता दें वोटिंग के दौरान बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी बाला साहेब शिंदे की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। आज दिन में महाराष्ट्र में बड़े अभिनेता और कारोबारी मतदान करते दिखे। इस चुनाव में महायुति गठबंधन और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) में सीधी टक्कर है। महायुति पर सत्ता में बरकरार रखने का दबाव है तो एमवीए को सत्ता में वापसी की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu