जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महाकोशल को वर्षों बाद मिली बड़ी ज़िम्मेदारी,विवेक तन्खा ने यूथ कांग्रेस नेतृत्व पर जताई खुशी यश को दी बधाई 

जबलपुर,यश भारत।

महाकोशल को वर्षों बाद मिली बड़ी ज़िम्मेदारी,विवेक तन्खा ने यूथ कांग्रेस नेतृत्व पर जताई खुशी यश को दी बधाई 

जबलपुर,यश भारत। जबलपुर के यश घनघोरिया को  प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पूर्व अध्यक्ष मितेश यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से मिलने के लिए यश घनघोरिया दिल्ली स्थित लोदी रोड निवास पहुंचे।

इस अवसर पर सांसद विवेक तन्खा ने नव-नियुक्त यश घनघोरिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मज़बूत बनाने में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने कहा कि वे युवा कांग्रेस को और सशक्त करने के लिए हर संभव मार्गदर्शन देते रहेंगे। गौरतलब है कि जबलपुर निवासी यश घनघोरिया ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव भारी मतों से जीता था। कांग्रेस की नई नीति के तहत साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद उन्हें यह नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

विवेक तन्खा ने इस अवसर पर कहा कि महाकोशल को वर्षों बाद प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का मौक़ा मिला है। इसके लिए मैं इंडियन यूथ कांग्रेस का धन्यवाद करता हूँ। यश घनघोरिया की नियुक्ति से महाकोशल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं जबलपुर कांग्रेस में भी इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। वही वरुण तन्खा भी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button