महाकौशल को मिली हेल्थकेयर की ऐतिहासिक सौगात जबलपुर में एशिया के सबसे बड़े अपोलो हॉस्पिटल का 14 मई को शुभारंभ

महाकौशल को मिली हेल्थकेयर की ऐतिहासिक सौगात
जबलपुर में एशिया के सबसे बड़े अपोलो हॉस्पिटल का 14 मई को शुभारंभ

जबलपुर। महाकौशल क्षेत्र के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं हैअब जबलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया इतिहास रचने जा रहा है। अपोलो हॉस्पिटल के जिम्मेदार नागरिकों ने जानकारी दी कि 14 मई को जबलपुर में अपोलो हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह हॉस्पिटल एशिया के सबसे बड़े अपोलो हॉस्पिटल्स में से एक होगा, जिससे पूरे महाकौशल क्षेत्र को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर से पहले आज अपोलो हॉस्पिटल परिसर में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भाग लिया। हॉस्पिटल के जिम्मेदार नागरिकों ने मीडिया के प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक भूमिका और सहयोग से ही यह प्रयास आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच पाएगा। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल न केवल तकनीकी दृष्टि से अत्याधुनिक होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र भी बनेगा। उल्लेखनीय है कि अब तक महाकौशल क्षेत्र में इस स्तर की हेल्थकेयर सुविधा नहीं थी, लेकिन अब जबलपुर इस क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। शुभारंभ समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और 14 मई को यह ऐतिहासिक दिन सभी जबलपुरवासियों के लिए गर्व का क्षण होगा।







