भोपाल

राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन
फोटो कैप्शन – रांची में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मध्यप्रदेश की महिला और पुरुष हॉकी टीम।
भोपाल, यशभारत । सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। रांची में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने अनुशासित रणनीति, उत्कृष्ट खेल और मजबूत टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।महिला वर्ग के फाइनल में मध्यप्रदेश की टीम ने मेजबान झारखंड के खिलाफ 2-1 के करीबी मुकाबले में अंत तक कड़ा संघर्ष किया। मैच में गीता श्री ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। सेमीफाइनल में ओडिशा जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में पहुंचना टीम की तैयारी का प्रमाण रहा।
महिला टीम में महक परिहार, साजेदा बेगम, शालिनी सिंह, रोली, स्नेहा दवाड़े, मानसी, प्रियंशी केश्त्रे, सुदीप्ता, नौसीन नाज़, केशर, गीता श्री, भाविका, जागृति, प्रियंशी भावर, आक्शा खान, सादफ खान, विभा सिंह और मुस्कान रघुवंशी शामिल रहीं।
पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश टीम ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। फाइनल में उत्तरप्रदेश के खिलाफ टीम ने शानदार खेल दिखाया। मुकाबले में गाजी खान ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि करण गौतम ने दूसरा गोल कर बढ़त मजबूत की। टीम में राजक आयुष, आयुष सिंह लोढ़ी, अनिल शुक्ला, अंश बहुतरा (कप्तान), अवि माणिकपुरी, अली गुफरान, रोनिन सिंह, सिद्धार्थ बेन, देवराज प्रजापत, करण गौतम, रैयान उल हक, दीपक सिंह, गाजी खान, हर्षित धोते, जितेंद्र कहार, आजाद सुल्तानी, कुणाल कावरे और नंदू सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button