देश

आज का राशिफलःदिन 4 राशियों के जीवन में लाएगा खुशहाली

मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार का दिन है।चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी , उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज श्राद्ध आदि की अमावस्या मनाई जाएगी।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। आज नर्सिंग कर रहे छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपका मन शांत रहेगा। 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप नया घर लेने का विचार कर सकते हैं और आपको किसी बिल्डर्स के माध्यम से जबरदस्त डील मिलेगी। आज आप घरेलू काम काज में जीवनसाथी का हाथ बटाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशि

आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है, इसमें आपको कलीग का सहयोग भी मिलेगा। इस राशि के सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं।आज आपका दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ अच्छा समय स्पेंड करेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से दूसरे भी प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। दफ्तर में आज उच्चाधिकारियों की मदद से रूका काम पूरा हो जायेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि

आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं, आपके जीवन में आनंद बढ़ेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। 

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, लेकिन जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी जरुरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होगा। आज आप फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा, जिससे घर का वातावरण खुशहाल बनेगा। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको वर्क-फील्ड में सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस राशि के घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। आज परिवार से संबंधित किसी समस्या का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आज आपका मन मनोरंजन में लगेगा, आप थिएटर में मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। 

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप आलस्य का त्याग करके आगे बढेंगें, तो आपके लिए अच्छा होगा। आज राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगी, साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको परिवार से खुशखबरी मिलेगी और ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जिससे आपका प्रोजेक्ट समय से पूरा हो जाये। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। आज आप ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button