मध्य प्रदेश

एक ही दुपट्‌टे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका:लड़की का रिश्ता जुड़ा तो लड़के के घर जाकर बोला- हमारा अफेयर है; 8 दिन बाद थी शादी

राजगढ़ में एक ही दुपट्टे से बनाए गए दो फंदे पर प्रेमी और उसकी नाबालिग प्रेमिका लटकी मिली। लड़के की 8 दिन बाद शादी होने वाली थी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पेड़ से उतारकर खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया है।

प्रेमी के परिवारवालों ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटकाने के आरोप लगाए। उधर, लड़की वालों का कहना है कि लड़के ने उनकी लड़की का रिश्ता तुड़वाया था। उसने लड़के वालों ने कहा दिया था कि लड़की और मेरा अफेयर है। इन आरोपों के बाद पुलिस सुसाइड और ऑनर किलिंग दोनों की मामले में पड़ताल कर रही है।

सबसे पहले जान लीजिए पूरा घटनाक्रम
राजगढ़ जिले भोजपुर थाना क्षेत्र के सेमलीकलां गांव के रहने वाले 20 साल के आदिवासी युवक और एक किशोरी ने सुसाइड कर लिया। दोनों गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत पर बबूल के पेड़ से लटके मिले। लड़के और लड़की के पेड़ पर लटके होने की सूचना बकरी चराने आए युवकों ने खिलचीपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पड़ताल में पता चला कि शव सेमली कलां गांव के बीरम भील (20) और अन्य समाज की 17 साल की नाबालिग युवती का है। दोनों का करीब डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। बिरम के घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और कर दिया था। 12 मई को उसकी शादी थी। बुधवार रात 10 बजे बिरम के सुसरालवाले लग्न भी लेकर आए थे। लग्न का कार्यक्रम खत्म होने के बाद बिरम घर से यह कहकर निकला की बाहर किसी का बाना निकल रहा है, देखकर आता हूं। इसके बाद सुबह उसका शव दुपट्‌टे से एक युवती के साथ लटका मिला। पुलिस ने परिजनों काे इसकी सूचना दी।

परिचितों ने बताया कि सेमली कला गांव में रहने वाले भंवर लाल भील और नन्दू बाई के 3 बेटे और 1 बेटी है। बड़ा बेटा हेमराज (27), चंदर (24), जयंता बाई और सबसे छोटा बेटा बिरम (20) था। बिरम कारीगर था। उसके साथ उसके दो बड़े भाई हेमराज और चन्दर भी काम करते थे। बिरम भले ही उम्र में छोटा था, लेकिन पूरा घर वही चलाता था।

बिरम का पास ही रहने वाली लड़की से अफेयर था। हमने भाई की शादी भी तय कर दी थी। 12 मई को उसकी बारात जानी थी।

बिरम के भाई हेमराज ने आरोप लगाया कि किशोरी के परिजनों ने भाई की हत्या कर शव को फंदे पर टांगा है। बिरम का पास ही रहने वाली लड़की से अफेयर था। हमने भाई की शादी भी तय कर दी थी। 12 मई को उसकी बारात जानी थी। घर में खुशियों का माहौल था। बुधवार रात को दुल्हन के यहां से मेरे भाई के लग्न आया था। घर पर लग्न झिलवाने की रस्में भी करवाई गई थीं। रात में गांव में एक शादी थी, जिसकी बारात निकल रही थी।

बिरम ने कहा- मैं बारात देखकर आ रहा हूं। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह वह अपनी प्रेमिका के साथ पेड़ से लटका मिला। मेरे भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है, बल्कि लड़की वालों ने उसे घर बुलाया और जहर पिलाकर उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। लड़की और भाई दोनों एक ही दुपट्‌टे से लटके हुए थे। इसकी जांच होनी चाहिए। आरेापियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने दोपहर में पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने दोपहर में पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

नाबालिग के पिता बोले- बेटी का रिश्ता बिरम ने तुड़वाया
17 साल की किशोरी के पिता का कहना है कि गांव का बिरम कारीगरी का काम करता था। 1 साल पहले उसने पड़ोस वाले मकान पर काम शुरू किया था। तब उसकी दोस्ती नाबालिग बेटी से हो गई थी। कुछ समय पहले बेटी का रिश्ता जामुनिया गांव में तय किया था। हम रिश्ते की बात करके आए और अगले दिन बिरम ने लड़के वालों के घर पहुंच गया। वहां उसने कहा दिया कि उस लड़की से आप शादी मत करना। हमारा अफेयर चल रहा है। लड़के वालों ने हमें फोन पर यह बताया तो हमने परिवार वालों से बिरम को समझाने के लिए कहा था।

लड़के की पाती, उसकी शादी 12 मई को थी। बुधवार रात को ही ससुरालवाले लग्न लेकर घर आए थे।
लड़के की पाती, उसकी शादी 12 मई को थी। बुधवार रात को ही ससुरालवाले लग्न लेकर घर आए थे।

रात साढ़े 12 बजे बेटी बिस्तर से गायब थी

बुधवार रात करीब 12 बजे हम सभी खाना खाकर सो गए थे। करीब आधे घंटे बाद नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो हमने डॉयल-100 को कॉल किया। हमने बताया कि संभवत: बिरम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा। बेटी का पता नहीं चला तो रात करीब 2 बजे थाने पर उसकी गुमशुदगी भोजपुर थाने में दर्ज करवाई। सुबह उसके पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button