जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सहायक शिक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा,

आय से अधिक संपत्ति मिलने का अनुमान

सहायक शिक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा,

आय से अधिक संपत्ति मिलने का अनुमान

जबलपुर, यश भारत। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया बरखेड़ा बस स्टैंड स्थित एक सहायक शिक्षक के निवास और फार्महाउस पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति होने की आशंका जताई गई थी।
लोकायुक्त की टीम ने जांच के दौरान प्राथमिक रूप से कई अहम दस्तावेजों और संपत्तियों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि शिक्षक का कार्यकाल लगभग 40 वर्ष का रहा है, और उनके पास उपलब्ध संपत्तियां उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक हो सकती हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में 100% से अधिक अनुपात में संपत्ति मिलने का अनुमान है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
लोकायुक्त कार्यालय ने बताया कि छापेमारी अभी जारी है और सभी दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिक्षक द्वारा संपत्तियों का अर्जन किस प्रकार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button