जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
सीईओ को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा

https://youtu.be/fof2BRwpt1s
करकेली के सीईओ को लोकायुक्त ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। करकेली सीईओ दिवाकर नारायण पटेल ने जनपद के ही एक कर्मचारी से रिश्वत मांग ली थी। लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि सीईओ के रिश्वत मांगने की शिकायत राम लखन साकेत निवासी ग्राम बररोहा पोस्ट भलुहा थाना नईगढ़ी जिला रीवा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया ने की थी।
दिवाकर नारायण पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया पर आरोप है कि उन्होंने राम लखन साकेत पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया को दस हजार रुपयों के साथ अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। राम लखन साकेत ने इस मामले की सूचना पहले ही लोकायुक्त को दे दी थी। परिणाम स्वरूप लोकायुक्त ने राम लखन साकेत को सीईओ के आवास पर भेज दिया। जैसे ही राम लखन साकेत ने सीओ को 10 हजार रुपये दिए लोकायुक्त की टीम ने छापा मार दिया। सीईओ जनपद पंचायत रिश्वत के साथ पकड़े गए। लोकायुक्त ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई प्रारंभ कर दी।





