जबलपुर
बाबा अंबेडकर जन्मोत्सव के दिन बंद रखी जाए जिले में शराब दुकानें
समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की मांग

जबलपुर,यशभारत। संत शिरेामणि सद्गुरू रविदास आश्रम समिति ,गुरू रविदास धाम गौरीघाट के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम घंटाघर में अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि 14 अप्रैल को जबलपुर जिले की सभी शराब दुकानें बंद रखीं जाएं क्योंकि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव पूरे देश में मनाया जाता है। संगठन के अध्यक्ष टीकाराम रवि ने बताया कि जैसे 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सभी जगह की शराब दुकानें बंद रहती हैं ठीक वैसे ही 14 अप्रैल को भी शराब दुकान बंद करने का फैसला कलेक्टर महोदय द्वारा लिया जाए। ज्ञापन सौंपते वक्त बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।







