रसल चौक पर शराब दुकान के गुंडों ने ,डोसा दुकान कर्मचारियों को पुलिस के सामने पीटा
मामले में नहीं हो रही कोई सुनवाई

रसल चौक पर शराब दुकान के गुंडों ने ,डोसा दुकान कर्मचारियों को पुलिस के सामने पीटा
जबलपुर के रसल चौक पर देसी अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक बड़ा मामला सामने आया है। सुबह करीब 11:30 बजे, शराब दुकान के संचालक के कुछ लड़कों ने बगल की ही डोसा दुकान के कर्मचारियों से जमकर मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट होती साफ दिख रही है।
बताया जाता है कि यह घटना शराब दुकान के ठीक सामने हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शराब दुकान से जुड़े कुछ युवक, डोसा दुकान के कर्मचारियों को पीट रहे हैं। मारपीट की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान संचालकों और उनके यहां काम करने वाले लड़कों की गुंडागर्दी आए दिन की बात है। वे कभी तय कीमत से ज्यादा पर शराब बेचते हैं तो कभी रात में अवैध रूप से अहाता चलाते हैं। यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ रही दबंगई और अवैध गतिविधियों को उजागर करती है।







