जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
कोतवाली की तरह कटंगा में भी वृद्ध महिला को फर्जी पुलिस ने लूटा

जबलपुर यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जिस तरह लूट हुई थी, ठीक उसी तरह कैंट एपीआर कॉलोनी कटंगा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मंगलचंद टाटिया की धर्मपत्नी के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि सुबह लगभग 8.35 पर कटंगा लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने तीन लोगों ने श्रीमती टाटिया को रोका और सोने के जेवर खुद को पुलिस कर्मी बताकर उतरवा लिए। इसके बाद तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि जिस गैंग ने कोतवाली में वारदात को अंजाम दिया था,उसी गैंग ने कटंगा में भी लूट की है।







