देश

सुलग उठा लद्दाख,लेह में CRPF की गाड़ी को फूंका BJP ऑफिस पर भी हमला

प्रदर्शन हिंसक होने पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग पर लेह में जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए. गुस्साई भीड़ ने CRPF की गाड़ी और पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, साथ ही BJP ऑफिस पर भी हमला किया.

दरअसल लद्दाख की सड़कों पर पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. छात्रों और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्ण बंद का आह्वान किया था, लेकिन यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जल्द ही बेकाबू हो गया.प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए. गुस्साई भीड़ ने CRPF की गाड़ी, पुलिस वैन और कई अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं, भीड़ ने लेह स्थित बीजेपी दफ्तर को भी निशाना बनाया और वहां आगजनी की. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कार्यालय से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया.

क्या है प्रदर्शनकारियो की मांग

यह विरोध लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर तेज हुआ है. आंदोलन का नेतृत्व लेह एपेक्स बॉडी कर रही है. LAB की युवा इकाई ने प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया, खासकर तब जब मंगलवार शाम 35 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे 15 लोगों में से दो की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button