देश

भूकंप के झटकों से कांपा कोलकाता और सिलीगुड़ी, बांग्लादेश के ढाका में रहा केंद्र

अचानक कंपन महसूस होने से लोग दहशत में

कोलकाता,एजेंसी। कोलकाता और सिलीगुड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तर-पूर्व भारत में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भूकंप महसूस हुआ. वहीं मालदा, कूचबिहार, नादिया, दक्षिण दिनाजपुर में भी कंपन महसूस हुआ है, जिसके चलते लोग अपने घरों, दफ्तरों और इमारतों से निकलकर सड़कों पर आ गए. हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है और झटके भी कुछ देर ही लगे, लेकिन अचानक कंपन महसूस होने से लोग डर गए.

Table of Contents

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके महसूस हुए

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में 5.5 की तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया है, जिसके झटके भारत में पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नरसिंगडी शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की उथली गहराई में मिला, इसलिए भारत तक भूकंप का कंपन महसूस हुआ. वहीं बांग्लादेश में भी भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कंपन महसूस होने से लोग सड़कों पर आ गए थे.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आया भूकंप

बता दें कि बांग्लादेश से पहले अलसुबह भूकंप पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी आया था. पाकिस्तान में पहला भूकंप भारतीय समय के अनुसार, देररात 1 बजकर 59 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई और इसका केंद्र अफगानिस्तान में धरती के नीचे करीब 190 किलोमीटर की गहराई में मिला. दूसरा भूकंप सुबह 3:09 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 रही. इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 135 किलोमीटर की गहराई में मिला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button