खंडवा दुष्कर्म-हत्याकांड: अरुण यादव का सरकार पर तीखा हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

खंडवा दुष्कर्म-हत्याकांड: अरुण यादव का सरकार पर तीखा हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भोपाल। मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष एक बार फिर शिवराज सरकार पर हमलावर हो गया है। खंडवा में एक महिला के साथ हुए नृशंस दुष्कर्म और हत्या, जिसमें हैवानियत की हद पार करते हुए उसकी बच्चेदानी निकालने का आरोप है, के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए अरुण यादव ने खंडवा की घटना को ‘दर्दनाक’ बताते हुए कहा, “खंडवा में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी बच्चेदानी निकाल दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह क्षेत्र भाजपा नेता और मंत्री विजय शाह का है और अब कांग्रेस देखना चाहती है कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई करती है।”
यादव ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन चुका है, जहां सबसे ज्यादा यौन शोषण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह साफ संकेत है कि प्रदेश में सरकार की कानूनी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी सरकार की निष्क्रियता पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर कोर्ट को ही सब निर्णय लेने हैं, तो सरकार का अस्तित्व ही क्यों
कांग्रेस नेताओं के इन बयानों से स्पष्ट है कि वे खंडवा कांड को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं और इस मुद्दे को आगामी दिनों में पुरजोर तरीके से उठाएंगे। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।







