जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

महिलाओं के सहारे सत्ता की चाबी :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी हितग्राहियों को ले जाएं मतदान केंद्र तक

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर यश भारत। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार महिलाओं को लेकर योजनाएं ला रही है। जिस से महिला वोटरों को साधने का काम कर रही है। उसे जमीनी स्तर पर अमली जामा पहनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऐसी महिला हितग्राहियों की सूची बनाने के लिए कहा गया है जिन्हें सबसे ज्यादा सरकारी योजनाओं का फायदा मिला है ,और फिर उन्हें मतदान के दिन वोटिंग करवाने की जिम्मेदारी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई है।

लाडली बहना से आशा

प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना प्रदेश की भाजपा शासित सरकार को गेम चेंजर के रूप में दिखाई दे रही है। पार्टी नेताओ की माने तो योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा की ओर वोट कर सकती है। जिसका फायदा उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को मतदाता केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंप रही है। जिसको लेकर अनौपचारिक रूप से प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप गई है, कि वह क्षेत्रवार हितग्राहियों सूची बनाकर वहां काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी निर्धारित करें, कि वे मतदान के दिन वोट डालने जरूर जाएं।

WhatsApp Image 2023 09 30 at 14.03.35

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu