जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

KATNI NEWS:- महिला की जहर खाने से मौत, ससुराल पर प्रताडऩा के आरोप

कटनी, यशभारत। ससुराल में महिला ने जहरीला पदार्थ को पीते हुए आत्महत्या कर ली है। महिला के भाई ने सास, ससुर, जेठानी पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार बरही थाना अंतर्गत ग्राम बरगाही निवासी संगीता पति राम लखन यादव 30 वर्ष ने रविवार सुबह घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया, हालत बिगडऩे पर रविवार रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। महिला के भाई गुड्डा यादव ने सास, ससुर, जेठ.जेठानी और देवर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैए जिसके कारण परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu