जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अपराधों में वृद्धि को लेकर करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन, अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्याओं पर कार्यवाही की मांग

जबलपुर। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक और चोरी की घटनाओं को लेकर राजपूत करणी सेना ने आदेश राजपूत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। करणी सेना ने आरोप लगाया कि बीते कुछ महीनों से शहर में आपराधिक वारदातों में इजाफा हुआ है, जिससे आम नागरिकों को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में संगठन ने दावा किया कि इन घटनाओं के पीछे अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। करणी सेना ने पुलिस प्रशासन से बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button